फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Wetlands Day: बच्चों ने किया प्रवासी पक्षियों का दीदार, गंगा में कछुआ शावकों का विमोचन

Mon, 02 Feb 2026 03:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर हस्तिनापुर के भीमकुंड वेटलैंड और वन्यजीव सेंचुरी में बच्चों को प्रवासी पक्षियों का दीदार कराया गया। मखदूमपुर घाट पर गंगा में कछुआ शावकों का विमोचन कर संरक्षण का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर हस्तिनापुर में वन विभाग द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक वानिकी प्रभाग के तत्वावधान में भीमकुंड वेटलैंड में बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम रखा गया, जहां स्कूली बच्चों को प्रवासी और स्थानीय पक्षियों को करीब से देखने का अवसर मिला।

विज्ञापन


हजारों किलोमीटर दूर से आते हैं प्रवासी पक्षी
हस्तिनापुर वन्यजीव सेंचुरी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डीएफओ वंदना फौगाट ने बच्चों को बताया कि साइबेरिया और मंगोलिया जैसे ठंडे देशों से प्रवासी पक्षी हर साल हजारों किलोमीटर की यात्रा कर यहां पहुंचते हैं। गंगा का विस्तृत जल क्षेत्र, आर्द्रभूमियां और अनुकूल वातावरण उन्हें सुरक्षित आश्रय प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: बहसूमा में दुष्कर्म पीड़िता की अरिष्टी आज, गांव में कड़ी नाकेबंदी, बहन ने लगाई इंसाफ की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षण की जिम्मेदारी आने वाली पीढ़ी के हाथ
डीएफओ ने बच्चों से अपील की कि वे प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। पक्षी विशेषज्ञ डॉ. रजत भार्गव ने विभिन्न पक्षी प्रजातियों, उनके प्रवास और आर्द्रभूमियों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

गंगा में कछुआ शावकों का विमोचन
कार्यक्रम के दूसरे चरण में मखदूमपुर गंगा घाट पर कछुआ शावकों को नदी में छोड़ा गया। इसका उद्देश्य जलीय जीवों के संरक्षण के साथ गंगा स्वच्छता और जैव विविधता को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें