सरधना। आचार्य नमि सागर जैन गर्ल्स कॉलेज में राखी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सरधना। रोटरी क्लब सरधना महान के तत्वावधान में आचार्य नमि सागर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम की संयोजिका नेहा जैन एवं निर्णायक मंडल की सदस्य संगीता पुंडीर ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की। राखी प्रतियोगिता में कक्षा छह से चंचल प्रथम, पलकीना द्वितीय, कक्षा सात की आलिया प्रथम, नाबिया द्वितीय रही। जबकि कक्षा आठ से सोफिया प्रथम व जैबा द्वितीय व कक्षा नौ से सुमैया प्रथम, खुशी सैनी द्वितीय, कक्षा 10वीं से प्राची प्रथम, कक्षा 11वीं से शिवानी प्रथम और कक्षा बारहवीं से फाजिया प्रथम रही। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी रेणु जैन, आदीश्वर जैन, मोहित त्यागी, गौरव गिरी, नेहा चौहान, हेमलता, पूनम शर्मा उपस्थित रहे।