फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांचवें बड़े मंगलवार को हनुमान जी का गुणगान, भंडारे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
- हनुमान मंदिरों में बजरंग बली को चोला चढ़ाया, पूजन के साथ हवन कराया गया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पांचवें बड़े मंगलवार के अवसर पर शहर के सभी हनुमान मंदिरों में बजरंग बली को चोला चढ़ाया गया। हवन, आरती, पूजन के साथ भंडारा किया गया। ओम सेवा समिति के तत्वावधान में सदर गंज बाजार स्थित वामन भगवान मंदिर में हुए कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
पूजन का सौभाग्य छावनी परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी और संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री दलजीत सिंह और पवन मित्तल ने हनुमान मंदिर में पूजन किया। इस अवसर पर देवेंद्र गोयल, अमित सिंघल, राजकेसरी, अंकित गुप्ता मनु, ओम रस्तोगी, संजय मदान, संजय तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनिधाम मंदिर में महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज के सानिध्य में पूजन हुआ। इस अवसर पर भंडारा लगाया गया। उधर, पीएल शर्मा रोड पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें