नंगली किठौर में श्री मदभागवत कथा में पहुंचे भाजपा नेता
किठौर। नंगली किठौर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्म एवं बाल लीला का वर्णन किया गया। इस दौरान भगवान वामन व अन्य अवतारों की कथा भी सुनाई गई।
भगवान ने विभिन्न अवतारों में आकर असुरों का विनाश और धर्म की स्थापना की। वामन अवतार में उन्होंने राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी और समस्त ब्रह्मांड को नाप लिया। कथा वाचक श्यामा शास्त्री ने बताया कि यह प्रसंग अहंकार त्याग और समर्पण का सुंदर संदेश देता है। कंस का अत्याचार चरम पर था। पृथ्वी ने भगवान से रक्षा की प्रार्थना की। तब भगवान विष्णु ने देवकी और वासुदेव के घर श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हरवीर पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, फिरेराम धनतला, जिला उपाध्यक्ष भाजपा राहुल कस्तला, प्रदेश सदस्य भाजपा किसान मोर्चा, प्रवेश गुमी महानगर अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, देवेंद्र गुर्जर पूर्व ब्लाक प्रमुख माछरा, सुनील गुर्जर, रवि ठाकुर, सुंदर गुर्जर, सुनील कश्यप, मनोज पंवार, चमन ठाकुर, छोटे पाल, लाला आदि मौजूद रहे।