फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 मई को शहर में 50 हजार ई रिक्शा के पहिए होंगे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ई रिक्शा चालकों ने 2 मई शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल की घोषणा की है। शहर के ई रिक्शा चालक पहलगाम में हुई आतंकी घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे। ऐसे में शहर के 50 हजार ई रिक्शा नहीं चलेंगे। ई रिक्शा चालक सुबह 9 बजे कमिश्नरी पार्क में एकत्रित होकर श्रद्धांजलि सभा करेंगे। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

ई रिक्शा चालक एसोसिएशन के अंतर्गत शहर में विभिन्न मार्गों में 300 यूनियन अध्यक्ष बनाए गए हैं। समिति के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कौशिक ने बताया कि सभी 300 पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन द्वारा 2 मई को मृतकों को श्रद्धांजलि स्वरूप हड़ताल की जाएगी। ई रिक्शा चालकों से आग्रह किया है कि कमिश्नरी पार्क में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई भी ई रिक्शा चालक अपना ई रिक्शा लेकर श्रद्धांजलि स्थल पर न पहुंचे। 2 मई को सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे हड़ताल रहेगी।
हड़ताल में लोग होंगे परेशान, कारोबार भी प्रभावित
शहर में सुबह 4 बजे से ई रिक्शा का संचालन शुरू होता है। ई रिक्शा का प्रयोग नवीन मंडी से सब्जी, फल लाने ले जाने में होता है। इसके बाद शहर के 150 से अधिक स्कूलों के बच्चों को घर से स्कूल ले जाना और स्कूल से घर लाने का कार्य करते हैं। इसके बाद शहर चारों कोनों से लाखों सवारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने ई रिक्शा द्वारा किया जाता है। शहर और सदर दाल मंडी से खाद्यान की सप्लाई के अलावा इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्टि्रक, हार्डवेयर, सेनेटरी आदि की सप्लाई में भी लोग ई रिक्शा का प्रयोग करते हैं। ऐसे में करोड़ों का कारोबार प्रभावित होगा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को भी असुविधा होनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें