फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जनवरी को सीएम योगी करेंगे हस्तिनापुर में रात्रि

विज्ञापन
विज्ञापन
27 जनवरी को सीएम योगी करेंगे हस्तिनापुर में रात्रि विश्राम
विज्ञापन

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित गंगा यात्रा का कार्यक्रम तय हो चुका है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम में बदलाव भी हो सकता है। फिलहाल जो कार्यक्रम जारी हुआ है, उसके अनुसार 27 जनवरी को योगी हस्तिनापुर में रात्रि विश्राम करने के साथ शाम और सुबह गंगा आरती में शामिल होंगे।
प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बहसूमा और गणेशपुर में योगी आदित्यनाथ का स्वागत कराने का प्रस्ताव है। योगी आदित्यनाथ की गंगा यात्रा 27 जनवरी को बिजनौर के सबलगढ से सुबह 9.30 बजे गंगा पूजन के साथ शुरू होगी। इसके बाद वह सड़क मार्ग से रामराज, बहसूमा होते हुए हस्तिनापुर आएंगे। यहां पर शाम 6.30 बजे वह जनसभा को संबोधित करने के बाद गंगा आरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद 28 जनवरी की सुबह 8.30 बजे गंगा आरती के बाद सड़क मार्ग से मवाना, परीक्षितगढ़, किठौर होते हुए गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट पहुंचंगे। 28 जनवरी को उनका रात्रि विश्राम वशीघाट नरौरा बुलंदशहर में होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की गंगा यात्रा के लिए तैयारियां तेज
हस्तिनापुर। मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा व मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन गेस्ट हाउस पहुंचे। अधिकारियों से बातचीत कर मुख्यमंत्री के दौरे के संबंध में जानकारी ली। जंबूद्वीप में वीवीआईपी कमरों का मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। सीएम के दौरे से पूर्व गंगा यात्रा के लिए गंगा किनारे के गांवों को तैयार किया जा रहा है। इसमें गांव की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कस्बे की सभी सरकारी बिल्डिंगों को भी सजाया गया है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर आने की इच्छा जता चुके हैं सीएम
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान रामराज के मॉडर्न इंटर कॉलेज में हुई जनसभा को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया था। तब उन्होंने कहा था कि उनका मन भी हस्तिनापुर की ऐतिहासिक भूमि को नमन करने का है। जल्द ही भगवान श्री कृष्ण की कर्म भूमि और कौरव पांडव की जन्मभूमि हस्तिनापुर की पावन धरती पर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें