रोहटा। गोपाष्टमी पर मंगलवार को उकसिया गांव के गो आश्रय स्थल में पशु चिकित्सा शिविर लगा। पशुपालन विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गोवंशों की देखभाल का जायजा लिया। शिविर में गोवंशों को गुड़ और हरा चारा खिलाकर उनकी सेवा की गई।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पवित्रजीत सिंह की मौजूदगी में गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। अधिकारियों ने पशुओं के रखरखाव, साफ-सफाई और नियमित उपचार पर जोर दिया। बीमार और कमजोर गोवंशों को समय से उपचार देने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त टीन शेड निर्माण सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। कर्मचारियों को गोवंशों की बेहतर देखभाल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश मिले। कार्यक्रम में रिंकू नारायण, डॉ. हर्षवर्धन सिंह, प्रवीण कुमार, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि, संबंधित कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।