फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षकों के भीष्म पितामाह थे ओमप्रकाश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक नेता ओमप्रकाश सिंह की जयंती मनाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद कार्यकारिणी ने सोमवार को जनता इंटर कॉलेज खरखोदा में शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा की 93वीं जयंती मनाई। शिक्षकों ने उन्हें शिक्षकों का भीष्म पितामह बताते हुए कहा कि उन्होंने 50 वर्षों तक विधान परिषद में शिक्षकों की आवाज बुलंद की
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने की। मंच संचालन जिला मंत्री डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने किया। राजेश शर्मा ने कहा कि ओम प्रकाश शर्मा ने 1970 से 2014 तक शिक्षक कोटे से लगातार आठ बार विधान परिषद सदस्य चुने गए। उन्होंने शिक्षकों के अधिकारों, वेतन, पेंशन, पदोन्नति और सेवा शर्तों के लिए अथक संघर्ष किया, जिससे लाखों शिक्षकों को लाभ मिला। प्रदेश उपाध्यक्षरेखा शर्मा ने कहा कि ओम प्रकाश शर्मा शिक्षक हितों के लिए एकमात्र धुरी थे, जिनकी वजह से शिक्षक राजनीति में सम्मान बढ़ा। मंडलीय अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि वे शिक्षकों को संगठित कर मजबूत आवाज देने वाले महानायक थे। मंडलीय मंत्री डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि ओम प्रकाश शर्मा जी शिक्षक समस्याओं को सदन में उठाकर कई नीतिगत बदलाव करवाए। जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार राणा, संयुक्त मंत्री संजीव कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राम सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राहुल झा, सलेखचंद्र, राकेश चौहान, राजकुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जनता इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य गोपाल दत्त और सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के संरक्षक सुरेश पाल सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें