फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भद्रकाली मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
भद्रकाली मंदिर पर माता के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
माघ महीने के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



हस्तिनापुर। माघ माह के पहले सोमवार को मध्य गंग नहर किनारे अकबरपुर इच्छाबाद गांव के समीप स्थित प्राचीन भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की।
प्राचीन मंदिर की मान्यता है कि माघ महीने के प्रत्येक सोमवार को भद्रकाली माता के दर्शन करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी विश्वास के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड सहित कई राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। माता से मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने के बाद वह मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर माता के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन

मंदिर के महंत परण पुरी महाराज ने वैदिक मंत्रों के साथ माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष महकार सिंह ने बताया कि पहले सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
लंबी लाइन में लगने के बाद जब श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे तो उन्होंने दूध-घी के व्यंजनों का प्रसाद माता को अर्पित किया और परिवार की खुशहाली, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और पशुधन की सलामती के लिए मन्नत मांगी। कई भक्तों ने माता को चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित किया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और आरती का क्रम दिनभर चलता रहा।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से बाजारों में रौनक रही।
विज्ञापन

मंदिर समिति के सचिव राजेंद्र ने बताया कि माघ माह के प्रत्येक सोमवार को इसी प्रकार श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। आने वाले सोमवारों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन कमेटी के वीर सिंह, शोबीर सिंह, उदयवीर, अशोक शर्मा, अमित शर्मा, रिशिपाल, हरिओम शर्मा आदि का सहयोग रहा।

भद्रकाली मंदिर पर माता के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु स्रोत संवाद

भद्रकाली मंदिर पर माता के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु स्रोत संवाद

भद्रकाली मंदिर पर माता के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें