फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़ी गली अवस्था में बंद कमरे में मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में बंद मकान में 90 वर्षीय वृद्ध का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मकान का गेट खोलकर शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव पांचली बुजुर्ग में 90 वर्षीय जनेश्वर शर्मा पुत्र हरकेश अपने घर में अकेले रहते थे। शनिवार को उनके मकान की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। मकान के अंदर से बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने जनेश्वर को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस गेट तोड़कर कमरे में घुसी। कमरे में चारपाई पर जनेश्वर का शव गली सड़ी अवस्था में पड़ा था।
ग्रामीणाें ने बताया कि करीब आठ दिन पहले उसे घर से बाहर देखा गया था। इसके बाद से वह कमरे में बंद था। अविवाहित होने के कारण उसके साथ कोई नहीं रहता था। उसके दो बड़े भाइयों के बच्चे भी गांव में रहते हैं। जबकि वह परिवार के किसी सदस्य को अपने पास नहीं आने देता था। बताया कि कई महीनों से वह बीमार चल रहा था। परिजनों ने जब उसे सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। फिर भी पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें