दिल्ली पुलिस ने मेरठ के सोतीगंज में वाहनों का कटान करने वाले गद्दू के भाई दानिश कबाड़ी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इस दौरान पुलिस को विरोध का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, दानिश नहीं मिला।
इसके बाद टीम वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर से चोरी और लूट के वाहनों का कटान दानिश ने कराया है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से आरोपी दानिश को ट्रेस करते हुए मेरठ पहुंची थी।
वाहनों के कटान के लिए बदनाम रहा सोतीगंज भले ही बंद हो गया हो, लेकिन अब भी दूसरे राज्यों की पुलिस का यहां पर आना-जाना लगा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने चोरी और लूट करने वाले गैंग को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने वाहनों का कटान सोतीगंज में दानिश कबाड़ी के यहां कराया है।
यह भी पढ़ें: आशिया की दर्दभरी कहानी: जुबां से बयां की दास्तां, सुनकर भर आईं आंखें, मासूम पोती-पोते के लिए चलाती हैं ठेला