फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालयों में आज से अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए शुरू होंगे पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
केवी में दूसरी से नवमीं कक्षा में प्रवेश को आज से ऑफलाइन पंजीयन
विज्ञापन

मेरठ। केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा दो से नौ में प्रवेश के लिए ऑफलाइन पंजीकरण बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रहे हैं। पहली कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवदेक स्कूल काउंटर या बेवसाइट से पंजीयन फार्म भरें और स्कूल काउंटर पर जमा करें।
केवी सिख लाइंस के प्रधानाचार्य नवल सिंह ने बताया कि केवल चौथी कक्षा में चार सीटें खाली हैं। इन्हीं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश पंजीयन में भी केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। डोगरा लाइंस के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि कक्षा दो से नौ तक किसी भी कक्षा में एक भी सीट रिक्त नहीं हैं इसलिए पंजीयन आमंत्रित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस में भी दूसरी से नवमीं कक्षा में कोई सीट खाली नहीं होने के कारण पंजीयन नहीं होंगे। केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 11 में सीट खाली रहने पर ही पंजीयन किए जाएंगे। कक्षा दो से नौ तक की सूची 19 अप्रैल को शाम चार बजे जारी होगी। प्रवेश 20 से 27 अप्रैल के बीच होंगे। कक्षा 11 को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 मई है। इसी क्रम में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए पंजीकरण बोर्ड का परिणाम जारी होने के दस दिन बाद शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें