फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के बाद दिल्ली के यात्रियों को भी देनी होगी कोविड टेस्ट रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के यात्रियों के लिए भी कोविड टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य
विज्ञापन

मेरठ। उत्तराखंड राज्य के बाद दिल्ली सरकार ने भी अपने यहां आने वाली रोडवेज बसों के यात्रियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। बिना नेगेटिव रिपोर्ट के किसी भी यात्री को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसा करने के चलते अब बस या ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को पहले अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा। उसके बाद ही उन्हें बस और ट्रेन में प्रवेश दिया जाएगा। जिन यात्रियों के पास रिपोर्ट नहीं थी, वह बस स्टैंड से वापस लौटे।
मंगलवार को उत्तराखंड भेजी गई रोडवेज की बसों को नारसन बॉर्डर से ही यह कहकर वापस कर दिया था कि बस यात्रियों के पास कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नहीं है। बुधवार को भैसाली और सोहराब गेट डिपो से अनाउंस किया जाता रहा कि जिन यात्रियों के पास कोरोना रिपोर्ट होगी उन्हें ही उत्तराखंड और दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना टेस्ट रिपोर्ट के दिल्ली और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को बस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जानकारी के अभाव में बस अड्डे पर पहुंचे यात्रियों को टेस्ट कराने के लिए वापस लौटना पड़ा। एआरएम भैसाली डिपो राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को उन्हीं यात्रियों को उत्तराखंड और दिल्ली भेजा गया जिनके पास कोरोना टेस्ट रिपोर्ट थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें