फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नहीं सुन रहे अधिकारी, अब लखनऊ में प्रदर्शन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) का सदर तहसील में चल रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। संगठन ने पांचली खुर्द की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन पर कार्रवाई न करने का विरोध जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक राणा ने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन लखनऊ में धरना देकर मुख्यमंत्री से शिकायत करेगा। बुधवार को पांचली और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से तहसील पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर भी धरने में शामिल होंगे। धरने को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हाजी साकिब सईद ने कहा कि संगठन न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखेगा। धरने में युवा मोर्चा अध्यक्ष आनंद विकल, अनिल प्रधान, कोषाध्यक्ष मोहित बैसला, आकाश चपराना सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रवक्ता संजीव राणा ने धरने का संचालन किया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि भूमि विवाद की जांच रिपोर्ट जल्द नहीं आई तो लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें