फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसआईआर कार्य में सुस्ती पर अधिकारी नाराज

विज्ञापन
सरधना। एसआईआर पूरा करने पर कनौड़ा की बीएलओ को एसडीएम ने किया सम्मानित। तहसील
विज्ञापन
हेल्प डेस्क स्थापित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में धीमी गति और लापरवाही पर एसडीएम उदित नारायण सेंगर और तहसीलदार ने नाराजगी जताई। शनिवार को बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक में अधिकारियों ने कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि तहसील क्षेत्र के कुछ बीएलओ गंभीरता से कार्य नहीं कर रहे हैं। इस कारण गणना पत्रों का संग्रह और अपलोडिंग अधूरी है। अब तक 20 प्रतिशत से भी कम कार्य पूरा हुआ है। एसडीएम ने सभी निकाय प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरधना, दौराला, लावड़, करनावल, हर्रा और खिवाई के कार्यालयों में एसआईआर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं और प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए जाएं। नगर पालिका और नगर पंचायत के ईओ को भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और मतदाता वर्ग को भी इस प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई ताकि सभी गणना पत्र समय पर सत्यापित और अपलोड किए जा सकें। बैठक में गुजरान गेट की बीएलओ ने बताया कि करीब 200 गणना पत्र ऐसे हैं जिनके मकान नहीं मिलने के कारण सत्यापन नहीं हो पाया। इसी तरह मोहल्ला ईदगाह रोड में भी वोटरों के आवास का सत्यापन नहीं होने से वितरण बाधित रहा। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए सुपरवाइजर और नायब तहसीलदार को जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में तहसीलदार ज्योति, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, बीडीओ सुनित कुमार, बीईओ सुदर्शनलाल और डॉ. सचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें