फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली

Mon, 27 Oct 2025 08:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य गंग नहर में व्रती महिलाओं ने किया पूजन, नगर पंचायत ने टीम तैनात कर पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन


हस्तिनापुर। छठ महापर्व के तीसरे दिन मध्य गंग नहर पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में महिलाओं ने गंग नहर पहुंचकर पूजा की। नगर पंचायत की ओर से बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए टीम लगाई गई थी। आज उगते सर्य को अर्ध्य देकर पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। इस व्रत के बारे में द्रौपदी घाट की महंत बैगवती ने बताया कि व्रत में शुद्धता का खास ध्यान रखा जाता है। नियम भी पूरे मन से माने जाते हैं, इसलिए यह व्रत कठोर व्रतों में से एक है। उन्होंने बताया कि छठी माता भगवान सूर्य की बहन हैं और ब्रह्मा जी की मानस पुत्री मानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा से संतान की रक्षा होती है और लंबी उम्र भी होती है। इसलिए यह व्रत संतान की लंबी उम्र के लिए, सुख समृद्धि के लिए रखना चाहिए। सूर्य भगवान और छठी मैय्या की कृपा से धन लाभ, संतान की लंबी उम्र और संपन्नता आती है। इस अवसर पर चेयरपर्सन सुधा खटीक ने ऐतिहासिक नगरी के लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। नगर पंचायत की एक टीम घाट पर तैनात की गई है। जहां पर श्रद्धालुओं की हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें