इस घटना की बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ले के लोगों को जानकारी मिली तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया और गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
मोहल्ले के नवाब कुरैशी ने बताया कि बुधवार की रात में 10-15 युवकों मोहल्ले में इधर-उधर घूम रहे थे। उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया। उसने दो युवकों को पहचान लिया। इस संबंध में नवाब ने दो युवकों को नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/