फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन से था जज बनने का सपना, PCS (जे) में दूसरी रैंक के साथ मारी बाजी

Sat, 03 Mar 2018 12:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
परिवार के साथ पल्लवी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बचपन से जज बनने का सपना देखकर पढ़ाई कर रही बेटी को आखिरकार मुकाम मिल ही गया। पांच बार पीसीएस जे की परीक्षा देने के बाद मेरठ की बेटी पल्लवी गुप्ता उत्तराखंड पीएसएस जे की परीक्षा में बाजी मार ले गईं, वो भी दूसरी रैंक के साथ। रिजल्ट आया तो परिवार के साथ खुशी में झूमीं और होली भी खेली। पल्लवी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन


मेरठ में रुड़की रोड हाइवे स्थित पल्लवपुरम फेज दो की डबल स्टोरी के मकान संख्या एलबी 34 में अनिल कुमार गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। अनिल कुमार गुप्ता मेरठ कचहरी में अधिवक्ता के यहां वरिष्ठ लिपिक (मुंशी) हैं। अनिल की दो बेटियां पल्लवी व दीपिका और दो बेटे अंकित और अनुज गुप्ता हैं। पल्लवी गुप्ता शुरुआत से ही पढ़ाई मेें तेज होने के साथ क्लास में फर्स्ट आती थीं। बचपन से उनका सपना था कि वह जज बनें। इसके लिए कड़ी मेहनत करती थीं।
 
इस बार पा ली सफलता
पल्लवी ने वर्ष 2010 में एलएलबी और वर्ष 2013 में एलएलएम मेरठ कॉलेज से किया है। एलएलएम में टॉप किया था। इसी वर्ष नेट भी क्वालीफाई किया था। वह यूपी और झारखंड में पांच बार पीसीएस जे का एग्जाम दे चुकी थीं। लेकिन हर बार निराशा हाथ लगती थी। इस बार उत्तराखंड पीसीएस जे का एग्जाम दिया तो वह पास हो गईं। उत्तराखंड में उनकी दूसरी रैंक आयी है, जिससे मेरठ के साथ पल्लवपुरम का नाम भी रोशन कर दिया।
विज्ञापन


छह माह पूर्व हुआ चयन
पल्लवी का चयन छह माह पहले सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर हुआ था, जिसकी ज्वाइनिंग होने वाली है। फिलहाल वह इसी जॉब को करेंगी। इसके बाद जब सभी प्रक्रिया पूरी होंगी तो उत्तराखंड में जाकर ज्वाइनिंग करेगी।

विज्ञापन

पढ़ाई का पूरा माहौल मिला

पल्लवी का परिवार खुश - फोटो : अमर उजाला
पल्लवी एक मध्यम परिवार से हैं। लेकिन पढ़ाई के लिए घर में पूरा माहौल मिला। जिसके दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है। पल्लवी बताती हैं कि उन्हें कोचिंग सेंटर पर पवित्र नारायण शर्मा के मार्गदर्शन से यह सफलता मिली है। परिजनों के साथ मोहित शुक्ला, पवन शुक्ला आदि ने बधाई दी है। 

माता-पिता का है पूरा सहयोग
पल्लवी ने भगवान शंकर और अपने माता-पिता को बार-बार धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि माता-पिता का पूरा सहयोग रहा। दोनों भाइयों और बहन ने भी पूरा सपोर्ट किया, जिसके दम पर यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इच्छा थी कि वह यूपी में ही पीसीएस जे की परीक्षा उत्तीर्ण करें। लेकिन यहां पर नंबर नहीं आया और उत्तराखंड में पहली बार एग्जाम दिया और नंबर आ गया। वहां पर रैंक भी दूसरी आयी है।

वकीलों ने बधाई दी
पल्लवी का न्यायिक सेवा क्षेत्र में चयन होने पर पिता अनिल गुप्ता को वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, प्रबोध शर्मा, राजीव शर्मा, सुदेश त्यागी, मनोज गुप्ता, अंकुर शर्मा, परवेज आलम, कुंवर असलम प्रथम, गजेंद्र पाल सिंह, अमरजीत सिंह आदि ने बधाई दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें