फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में होंगे छात्रसंघ चुनाव, प्रचार अभी से शुरू

Sun, 11 Sep 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिग्री कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने वाली है। छात्र संगठनों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार भी शुरू कर दिया है। विवि कैंपस से लेकर कॉलेज कैंपस में छात्र अपने तैयारी में लग गए हैं। किसी ने पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं तो कोई अपनी टीम के साथ प्रचार में लगा है। छात्रसंघ चुनाव की शुरुआत विवि कैंपस से होनी है। कैंपस में चुनाव दशहरा के बाद और दिवाली से पहले होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कैंपस में भी अभी एडमिशन चल रहे हैं। नए छात्रों से छात्र नेता संपर्क कर रहे हैं। विवि कैंपस में तो कुछ छात्रों ने चुनाव को लेकर पोस्टर लगा दिए हैं। विवि प्रशासन ने इनको चेताया है। चुनाव सामग्री हटाने के लिए निर्देश जारी किया है।
पोस्टर और स्टीकर हटाने की चेतावनी दी है। कहा है इनकी विडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है। अगर नहीं हटाए तो विवि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है। छात्र संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज और कैंपस में सक्रिय हो गए हैं। हॉस्टलों को टटोला जा रहा है। कैंपस के बाद मेरठ कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव पर सबकी नजर टिकी रहती है। विवि पहले कैंपस में चुनाव की घोषणा करेगा। इसके बाद कॉलेजों को चुनाव के लिए वक्त देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें