फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टंकी के लिए आरक्षित जमीन पर कब्जा, ग्राम प्रधान ने उठाई कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव कैली में पानी की टंकी के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने अपर आयुक्त को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में बताया गया कि गांव कैली में खाद के गड्ढों के लिए आरक्षित भूमि थी। वर्ष 2022 में तहसील प्रशासन के निर्देश पर यह भूमि जल निगम को पानी की टंकी निर्माण के लिए ग्रामीणों की सहमति से उपलब्ध कराई गई थी। आरोप है कि वर्तमान में कुछ लोगों द्वारा इस भूमि पर अवैध कब्जा कर रास्ता बना दिया गया है। साथ ही पानी की टंकी की चहारदीवारी का निर्माण कार्य भी करीब 400 मीटर भूमि छोड़कर किया जा रहा है, जिसे नियमों के विपरीत बताया गया है। इसके अलावा कैली-कपसाड़ लिंक मार्ग से जुड़ी जमीन पर भी कब्जे का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान तौहीद ने मांग की कि कब्जा हटाकर भूमि को पूरी तरह मुक्त कराया जाए और जब तक पूरा रकबा सुरक्षित न हो, तब तक चहारदीवारी निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें