मेरठ के सरधना में ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू में देहाती रागिनी कार्यक्रम के दौरान दूर दराज से आई नृत्यांगनाओं ने फिल्मी गीतों पर अश्लील नृत्य प्रस्तुत किया। हालांकि एक वर्ग ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं, कुछ आयोजकों और दर्शकों ने नोट भी उड़ाए। लोगों की मांग पर देर रात तक चले कार्यक्रम के अंत में स्थिति बिगड़ते-बिगड़ते बची। वहीं, रामलीला मंच पर अश्लीलता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया है। मंच पर हुड़दंग को लेकर पहले भी एसडीएम को ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बाद भी प्रशासन आयोजन को अनदेखा कर रहा है।
ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू में सोमवार की रात देहाती रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देहाती रागिनी के मशहूर रोहित तोमर एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देते हुए श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। नगर पालिका परिषद सरधना के रामलीला मैदान में चल रहे ऐतिहासिक मेरा बूढ़ा बाबू में जिसका उद्घाटन समाजसेवी सूर्यदेव त्यागी ने फीता काट कर दिया। दीप प्रज्ज्वलित संदीप महेश्वरी ने किया। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने की। गीत पर अपना डांस प्रस्तुत करते हुए अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। इसके बाद दिल्ली से बुलाई गई डांसर डिंपल ने मुझकों राणा जी माफ करना व हटजा ताऊ पाछे ने गीत पर अश्लील नृत्य प्रस्तुत किया। हालांकि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। वहां मौजूद कुछ मंचासीन लोगों ने भी सैंकड़ों रुपए डांसरों के उपर लुटाए।
यह स्थिति देख कुछ दर्शक जो अपने परिवार के साथ आए थे कार्यक्रम स्थल छोड़कर चले गए। देर रात तक चले कार्यक्रम के दौरान एक बार कुछ युवक फरमाईश को लेकर आपस में भिड़ गए जिससे स्थिति बिगड़ते बिगड़ते बची। कलाकार नेहा शर्मा व राजकुमार ने जोर क्यो लगावे पिया, रानी तेरी मैं, घाट पर समझ गया तारा कहानी तेरी मैं। शिवानी सिकंदराबाद व रोहित तोमर ने बिठाले मने साइकिल पे, रागनी सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसके बाद डिंपल चौधरी व कशिश चौधरी ने हरियाणवी गानों पर डांस कर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में आखिर तक लोग जमे रहे। इस दौरान कार्यक्रम समिति में सभासद संजय सोनी, वीर सिंह भाटी, कासिम अंसारी, शहजाद सितारा, सोनू त्यागी, शानू जैन, यूसुफ अंसारी, इमरान ठाकुर, पंकज टाली, सलीम कुरैशी, शावेज़ अंसारी, ललित गुप्ता, विनोद जैन, राजीव जैन, राजकुमार शर्मा, पिंकी सोम आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों की आपस में झड़प हुई
सरधना। मेला बूढ़ा बाबू में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी ने दोनों को समझाकर शांत किया। मंगलवार देर रात मेला बूढ़ा बाबू में देहाती रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी की प्रस्तुति चल रही थी। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी नाचने लगा। दूसरे पुलिसकर्मी जब उसे ड्यूटी का हवाला देते हुए रोका तो दोनों में झड़प हो गई। नौबत यहां तक आ गई कि दोनों हाथापाई हो गई। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने बचाव कराया। मामले में मेला प्रभारी कविश मलिक का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है। जानकारी कर मेला अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।