फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंस्टाग्राम अकाउंट पर छात्राओं के बारे में की अश्लील टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में एक स्कूल की छात्राओं पर इंस्टाग्राम के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील टिप्पणियां की। उसकी टिप्पणी के स्क्रीनशॉट बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। आरोपी की हरकतों से छात्राएं सहम गई हैं। छात्र नेता पंडित यश भारद्वाज ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता पंडित यश भारद्वाज ने बुधवार को मेडिकल थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि एक सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा एक स्कूल की छात्राओं के बारे में टिप्पणी की गई है। टिप्पणी में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। बुधवार को अभद्र टिप्पणी के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए। वायरल होने के बाद स्क्रीनशॉट छात्र नेता के पास पहुंचे। छात्र नेता ने पुलिस को स्क्रीनशॉट दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वायरल स्क्रीनशॉट कुछ छात्राओं के पास पहुंचे। अश्लील टिप्पणी देखकर छात्राएं डर गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें