फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकल्याणकारी योजना के बारे में लोगों को करेंगे जागरूक : अश्वनी त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक हुई। सभापति एमएलसी अश्वनी त्यागी की अध्यक्षता में मेरठ और बागपत के अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। कहा कि विभागों के कार्यों की प्रगति, शासन के अनुपालन का मूल्यांकन किया। सभापति ने जनकल्याणकारी योजना के बारे में अधिकारी लोगों को बताए व उनको जागरूक करें।
विज्ञापन

सभापति ने कहा कि विकास परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। किसी भी कार्य में अनावश्यक देरी ना होने के लिए कहा गया। विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने को कहा। समिति ने जनप्रतिनिधि के प्रोटोकॉल पालन की समीक्षा की। भ्रष्टाचार से शिकायत पर कार्रवाई की स्थिति भी जांची गई।
मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण और सरकारी नंबरों की सक्रियता पर भी ध्यान दिया गया। विकास कार्यों के प्रस्तावों की प्रगति व जल जीवन मिशन के तहत सड़कों की मरम्मत की समीक्षा हुई। शिक्षा विभाग में नामांकन और छात्रवृत्ति वितरण की स्थिति पर ध्यान दिया गया है। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, गुलाम मोहम्मद, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, वीरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, डीएम और एसएसपी सहित अन्य नेतागण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें