फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान ने किया महापंचायत का एलान, कहा- आखिरी दम तक जारी रहेगी लड़ाई

Thu, 07 Dec 2023 02:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

न्यूटिमा अस्पताल और सपा विधायक अतुल प्रधान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गरुवार को अनशन स्थल से सपा विधायक ने महापंचायत का एलान कर दिया। बता दें कि न्यूटिमा अस्पताल पर सीलिंग की कार्रवाई भी स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
अनशन स्थल पर बोलते सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कलक्ट्रेट में चौथे दिन गुरुवार को भी सपा विधायक अतुल प्रधान का आमरण-अनशन जारी है। न्यूटिमा सहित निजी अस्पतालों में गरीबों से लूट होने का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। वहीं सपा विधायक ने अनशन स्थल से महापंचायत का एलान कर दिया। अतुल प्रधान ने कहा कि 11 दिसंबर को आमरण अनशन स्थल पर ही महापंचायत होगी। इस महापंचायत में निजी अस्पतालों के खिलाफ कोई  बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन


महापंचायत में, ट्रैक्टर ट्राली, बस और भैंसा बुग्गी से भी लोग पहुंचेंगे। वहीं शहर और देहात के इलाकों में अतुल प्रधान की टीम जाएंगी और लोगों से महापंचायत में पहुंचने की अपील करेंगी।

महापंचायत में पहुचेंगे हजारों लोग
समर्थकों के अनुसार मेरठ नगर निगम के 90 वार्डों के लिए भी टीम बनाई गई है। निजी अस्पतालों के खिलाफ अब लड़ाई और बड़ी करने के तैयारी है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जनता के हक की लड़ाई लड़ रहा हूं, आखिरी दम तक लड़ाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन

ब्योरे से अलग संपत्ति मिली तो दान कर दूंगा: अतुल
अतुल प्रधान ने कहा कि वह अपनी हर तरह से जांच करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम शपथ पत्र देते हुए कहा कि इस शपथ पत्र में मेरी तमाम संपत्ति का विवरण मौजूद है। इसके अलावा यदि कोई मेरी संपत्ति है तो शासन-प्रशासन मेरी जांच कर सकता है। किसी भी एजेंसी से जांच करने के लिए प्रशासन स्वतंत्र है, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। एफिडेविट के अलावा यदि कोई संपत्ति पाई जाती है तो प्रशासन उसे जब्त कर ले या फिर मैं उसे किसी गरीब के नाम कर दूंगा।

उन्होंने कहा कि जिन डॉक्टरों के खिलाफ में चार दिन से आमरण अनशन पर हू, वे डॉक्टर भी ऐसा शपथ पत्र देकर अपनी संपत्ति की जांच कराय। अतुल प्रधान ने कहा कि सोमवार 11 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में ही महापंचायत होगी जिसमें तमाम किसान संगठन और विपक्ष के दल शामिल होंगे व्यापारियों का भी समर्थन मिल रहा है।

इससे पहले मेडा की सीलिंग के विरोध में मंगलवार को जहां चिकित्सकों का न्यूटिमा अस्पताल में जमावड़ा रहा। इस दौरान चिकित्सकों के निशाने पर विधायक अतुल प्रधान रहे। आईएमए जिंदाबाद और विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। वहीं चिकित्सकों की हड़ताल की चेतावनी के बाद मेडा और स्वास्थ्य विभाग ने न्यूटिमा अस्पताल में सीलिंग की कार्रवाई को टाल दिया था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें