फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत बनी नेहा, कोर्ट में दर्ज कराए बयान, जीवनभर राहुल के साथ रहने की जताई इच्छा

Mon, 09 Nov 2020 12:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बागपत के निवाड़ा गौरीपुर से संदिग्ध हालात में लापता चल रही नुसरत ने धर्म परिवर्तन कर लिया। नेहा बनकर उसने मेरठ के राहुल शर्मा के साथ विवाह कर लिया। एसडीएम कोर्ट में बयान कराने के दौरान नेहा ने राहुल के साथ जाने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में उसे राहुल के साथ भेज दिया गया। 
विज्ञापन


निवाड़ा गौरीपुर निवासी नुसरत 19 अक्तूबर को जिला संयुक्त अस्पताल में दवाई लेने गई थी। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। उसके परिवार ने 20 अक्तूबर को बागपत कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को नुसरत ने अपने अधिवक्ता विजय शर्मा के माध्यम से कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। उसका कहना है कि परिवार वालों ने उसकी शादी दो जून को निवाड़ा गौरीपुर के युवक सुहैब के साथ जबरदस्ती कर दी थी। 

शादी के बाद ही उसने सुहैब से कहा था कि वह तीन तलाक देकर अलग हो जाए, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद वह घर से दवाई लेने के लिए मेरठ स्थित रोहटा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी राहुल शर्मा के पास चली गई थी। उसने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में राहुल से शादी कर ली और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। रविवार को एसआई सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम कोर्ट में नुसरत उर्फ नेहा के बयान दर्ज कराए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ढाई लाख के इनामी बद्दो का खुला फिर एक बड़ा राज, नगर निगम ने छिपाई थी ये आलीशान कोठी और...
Trending Videos
विज्ञापन

नेहा ने राहुल शर्मा के साथ जाने की इच्छा जताई, जिस पर उसे इजाजत मिल गई। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। अधिवक्ता विजय शर्मा ने बताया कि नुसरत ने धर्म परिवर्तन कर लिया है, अब उसने नया नाम नेहा रख लिया है। वह मूल रूप से गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली हैं।

परिवार ने मनाया, लेकिन नुसरत नहीं मानी
नुसरत उर्फ नेहा के परिवार के सदस्य तहसील पहुंचे और उसे मनाने का प्रयास किया। लेकिन नेहा ने कहा कि उसने प्रेम विवाह कर लिया है। अब वह अपनी मर्जी से राहुल के साथ रहेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें