फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: किराये के मकान में मिला नर्स का शव, पास में इंजेक्शन और सिरिंज बरामद, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

Mon, 16 Nov 2026 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर स्थित पी-ब्लॉक में किराये के मकान के बाथरूम में 34 वर्षीय नर्स सरिता का शव मिला। पास से इंजेक्शन की वाइल और सिरिंज बरामद हुई हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

 

विज्ञापन
युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर में पी-ब्लॉक में किराये के मकान में रह रही 34 वर्षीय नर्स सरिता का शव रविवार को बाथरूम में मिला। शव के पास पुलिस को इंजेक्शन की वाइल और सिरिंज पड़ी मिली हैं। सरिता पति से अलग रह रही थी। शुरुआती जांच में दवाओं की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन


बाथरूम में मिला शव, मकान मालिक ने तोड़ा शीशा
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के अनुसार, सरिता मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के भुआपुर गांव की रहने वाली थी। वह कसेरुबक्सर स्टैंड स्थित सोहराम हॉस्पिटल में करीब एक साल से नर्स के रूप में काम कर रही थी। गंगानगर के पी-ब्लॉक में वह संदीप के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किराये पर रहती थी।

रविवार सुबह घर के बाहर कोई व्यक्ति आया और उसने सरिता को आवाज लगाई। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो प्रथम तल पर रहने वाले मकान मालिक संदीप नीचे पहुंचे। उन्होंने बाथरूम के दरवाजे में लगा शीशा तोड़कर देखा तो अंदर सरिता का शव पड़ा था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पति से अलग रह रही थी सरिता
पुलिस के अनुसार, सरिता पति से अलग रह रही थी। उसका 10 वर्षीय बेटा नाना के साथ भुआपुर गांव में रहता है। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास इंजेक्शन की वाइल और सिरिंज मिली हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ओवरडोज की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि फिलहाल दवाओं की ओवरडोज से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पिछले साल भी इसी अस्पताल की नर्स की हुई थी मौत
पुलिस की जांच में सामने आया कि पिछले साल इसी अस्पताल में काम करने वाली नर्स तनु का शव भी उसके घर में मिला था। बताया गया कि वह नशे की आदी हो चुकी थी। पुलिस अब दोनों मामलों के तथ्यों को अलग-अलग रखते हुए मौजूदा घटना की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें