फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खरखौदा में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर नहीं था कोई कपड़ा, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 12 Feb 2023 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के खरखौदा में बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। बताया गया कि महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के  खरखौदा थानाक्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब नाले के किनारे एक संदिग्ध बोरा पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे की जांच की तो उसके अंदर  एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद महिला के शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के जमना नगर क्षेत्र में गैस गोदाम वाली गली के पास रविवार सुबह नाले के किनारे कुछ राहगीरों ने एक संदिग्ध बोरा देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया।
 
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड  ने मौके पर पहुंचकर बोरे को खोला तो उसमें एक महिला का शव मिला। बताया गया कि शव 30 वर्षीय महिला का है, जो बोरे में पूरी तरह से नग्न अवस्था में बंद था। प्रथम दृष्टया जांच में मृतक महिला के गले पर कई निशान मिले हैं।

उधर घटनास्थल के पास में ही मकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति सिर पर बोरा रखकर सुबह करीब 5:00 बजे आता दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।  
 
पुलिस के अनुसार नजदीक ही बने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो सामने आया कि एक व्यक्ति बोरे को ले जाता और रखता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें