फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांवड़ यात्रा में एनएसजी कमांडो भी रहेंगे तैनात, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Sat, 28 Jul 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में आतंकी इनपुट देखते हुए इस बार एनएसजी कमांडो भी लगेंगे। केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी हैं। हरिद्वार से मुजफ्फरनगर, मेरठ कांवड़ मार्ग पर कमांडो तैनात होंगे। जलाभिषेक के दौरान पूरा महादेव मंदिर बागपत और औघड़नाथ मंदिर मेरठ कैंट में उनको लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन


डीजीपी ओपी सिंह ने कांवड़ यात्रा की समीक्षा के दौरान प्रेसवार्ता में कहा था कि आतंकी इनपुट देखते हुए एनएसजी कमांडो लगाए जाएंगे। उसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है। नोएडा में बंगलादेशी आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर सभी एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

आतंकी इनपुट मिलने के बाद केंद्र सरकार ने कांवड़ यात्रा पर एनएसजी कमांडो लगाने की मंजूरी दे दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंजूरी मिल गई, लेकिन कितने कमांडो मिलेंगे। इसकी कोई जानकारी नहीं है। ये कमांडो कहां कहां तैनात होंगे, इस बारे में अभी अधिकारियों को भी जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


24 घंटे होंगे अलर्ट 
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना कि एनएसजी कमांडो 24 घंटे अलर्ट रहते हैं। आतंकी इनपुट पर ही उनको भेजा जाता है। उनका कोई एक ठिकाना नहीं होता, वह अपना मूवमेंट बदलते रहते हैं। पुरा महादेव मंदिर बागपत और औघड़नाथ मंदिर कैंट में भी कमांडो लगाए जा सकते हैं। इन दोनों मंदिरों ही सबसे ज्यादा शिवभक्त जलाभिषेक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें