फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRHM घोटाला: 300 करोड़ के भूमि घोटाले में आरोपी वीके चौधरी लखनऊ से अरेस्ट

Fri, 04 Jan 2019 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
वीके चौधरी गिरफ्तार
विज्ञापन

यूपी की मेरठ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHRM) घोटाले के अभियुक्त रिटायर पीसीएस अधिकारी (पूर्व सहायक आवास आयुक्त) वीके चौधरी को लखनऊ में गोमती नगर स्थित आवास से अरेस्ट किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि वीके चौधरी ने 2004 में उप आवास आयुक्त के पद पर रहते हुए इंद्रप्रस्थ एस्टेट सहकारी आवास समिति लिमिटेड मेरठ की 52 एकड़ भूमि पर भूमाफियाओं से साठगांठ कर समिति को हाईजैक कराकर लगभग 250-300 करोड़ रुपयों का घोटाला किया था।

विज्ञापन

वहीं मेरठ में 2004 के जमीन घोटाले में भी उनकी गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर 2015 में मेरठ में वीके चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

बता दें कि तत्कालीन कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार की जांच में भी अपराध की पुष्टि हुई थी। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें