फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तू ही सहारा... कंचन बोली, मैं लडूंगी केस

Thu, 25 Jan 2018 06:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विलाप करती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में नरेंद्र हत्याकांड में आज (बृहस्पतिवार) भोलू व निचित्रा की गवाही होनी थी। आज उनकी गवाह की आवाज कोर्ट में लगेगी, लेकिन वहां कोई नहीं होगा। क्योंकि हत्याकांड के दोनों चश्मदीदों को आरोपी मौत के घाट उतार चुके है। पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले यह गवाही होनी थी, लेकिन किसी कारण नहीं हुई। तभी आरोपियों ने मां व बेटे की हत्या करने की ठान ली। आरोपियों का प्लान था कि अगर गवाहों को मार दिया जाए तो केस ही खत्म हो जाएगा। भोलू की पत्नी कंचन का कहना है कि उसका परिवार उजड़ चुका है। अब वह केस लडे़गी। साथ ही अपने पांच साल के बेटे को सीने से लगाकर कहा, अब तू ही सहारा... उसने बताया कि सास निचित्रा की हत्या के दौरान आरोपी उसको भी धमकी देकर गए कि गवाही दी तो उसको भी मार देंगे। चीखने और गोलियां की आवाज सुनकर वह दरवाजे तक पहुंच गई थी। तीनों आरोपियों के हाथों में पिस्टल थी। अब क्या बचा है, जो मैं डर जाऊं। उसके बेटे वीर (5) और बेटी परी (6) है। कंचन ने एसएसपी से सुरक्षा मांगी है। 

विज्ञापन


गांव में पुलिस फोर्स का पहरा 
वारदात के बाद एसएसपी ने सोरखा गांव में पुलिस का पहरा लगा दिया। भोलू के घर पर एक पुलिस की गारद लगा दी। पुलिस का कहना है कि सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तक पीड़ित परिवार की सुरक्षा में पुलिस तैनात रहेगी। निामजद तीन आरोपियों के अलावा भी इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। डबल मर्डर के बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।

पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चाहे तो इंसाफ मिलेगा

हत्यारों ने बरसाई गोलियां - फोटो : अमर उजाला
मां-बेटे की हत्या करने वाला एक आरोपी गोलू उर्फ तरुण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी दोनों आरोपी भी पुलिस की पकड़ में आ ही जाएंगे। पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ही महत्वपूर्ण साक्ष्य है। जोकि उनको सजा तक पहुंच सकता है। केस के साथ फुटेज को लगाया जाएगा। सीनियर अधिवक्ता अमित दीक्षित का कहना है कि नरेंद्र हत्याकांड में चश्मदीद दोनों गवाहों की हत्या होने से केस कमजोर पड़ जाएगा। अगर पुलिस मां व बेटे की हत्या के साथ नरेंद्र की हत्या की पैरवी गंभीरता से करे तो पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सकता है। फुटेज में आरोपी गोलियां बरसाते दिख रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस को ओर साक्ष्य जुटाने चाहिएं, जिसने उनको सजा तक पहुंचाया जा सके। पीड़ित परिवार को सुरक्षा भी मुहैया करानी चाहिए। 

पढ़ें : डबल मर्डर: इंस्पेक्टर समेत पांच पर गिरी गाज, बदमाशों ने सरेआम की थी मां-बेटे की हत्या

निचित्रा ने कहा था, इंसाफ चाहिए
कंचन के अनुसार धमकी और दबाव के बाद भोलू और मां में इस बात को लेकर विचार हुआ था। तब निचित्रा ने बेटे भोलू से यही कहा कि हत्या हुई है, हमें इंसाफ तो मिलना ही चाहिए। अगर हम ही दबाव में आ गये तो इंसाफ कैसे होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें