फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों ने 25 सेकेंड में खाली की पिस्तौले... मां-बेटे के दम तोड़ने तक बरसाते रहे गोलियां

Thu, 25 Jan 2018 05:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हत्यारों ने बरसाई गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के सोरखा गांव में रोजाना की तरह चहल पहल थी। कोई किसान खेत से लौट रहे थे तो कोई बुग्गी लेकर चारा लेने जा रहा था। गांव के रास्ते पर भोलू स्विफ्ट से आ रहा था, तभी तीन हत्यारों ने कार के आगे बाइक लगा दी। बाइक में टक्कर लगते ही कार असंतुलित होकर बडे़ पत्थर से टकरा गई। हत्यारों ने कार में बैठे भोलू पर तब तक गोलियां चलायीं, जब तक भोलू ने कार की सीट पर दम नहीं तोड़ दिया। उसे संभलने का कोई मौका तक नहीं दिया। यह वारदात गांव के दर्जनों लोगों ने देखी, लेकिन हत्यारों के सामने कोई कुछ बोलने का साहस नहीं जुटा पाया था। 

विज्ञापन


भोलू की हत्या करने के बाद हत्यारे निचित्रा को मारने के लिए पैदल ही उसके घर पहुंचे। उस समय निचित्रा अपनी ननद बीरवती के साथ घर के बाहर धूप में चारपाई पर बैठी थी। हत्यारे हाथों में पिस्तौल लेकर उसके पास पहुंचे और तीन तरफ से घेरकर निचित्रा पर गोलियां बरसा दीं। बीरमती किसी तरह जान बचाकर निकली। 

गोली लगते ही की भागने की कोशिश
पहली गोली लगते ही निचित्रा ने उठकर भागने की कोशिश की, लेकिन हत्यारों ने कोई मौका नहीं दिया। पेट और सिर में आठ गोलियां मारी गयीं। हत्यारे निचित्रा को किसी भी हालत में जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे, इसलिए अपने साथ अलग से भी हथियार लाये थे। 
विज्ञापन


एक हत्यारे की पिस्तौल नहीं चली तो उसने पिस्तौल को वहीं फेंक दिया और दूसरी पिस्तौल निकालकर गोलियां चलायीं। बाद में हत्यारे उस पिस्तौल को उठाकर ले गये। ये पूरी वारदात निचित्रा के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई। करीब 25 सेकेंड में हत्यारों ने अपनी पिस्तौले निचित्रा पर खाली कर दी।

पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां

विज्ञापन

कुछ नहीं बचा, सब खत्म हुआ 

विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जब निचित्रा पर गोलियां चलीं तो भोलू की पत्नी कंचन गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकली। हत्यारे हथियार लहराते हुए भाग रहे थे। सास निचित्रा को देखा तो वह दम तोड़ चुकी थी। चश्मदीद कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने मासूम दोनों बच्चों को सीने से लगाकर बैठी रही। 

पढ़ें : डबल मर्डर: इंस्पेक्टर समेत पांच पर गिरी गाज, बदमाशों ने सरेआम की थी मां-बेटे की हत्या

उसने कहा कि पहले ससुर, अब पति और सास को जल्लादों ने मार डाला। उसको व उसके बच्चों को भी जल्लाद मार सकते हैं। हत्या के बाद वह धमकी देकर गए हैं। कुछ नहीं बचा, सब कुछ खत्म हो गया। कंचन ने बताया कि पुलिस को उसका पति भोलू ने सुरक्षा मांगी थी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें