मेरठ में नरेंद्र हत्याकांड में आज (बृहस्पतिवार) भोलू व निचित्रा की गवाही होनी थी। आज उनकी गवाह की आवाज कोर्ट में लगेगी, लेकिन वहां कोई नहीं होगा। क्योंकि हत्याकांड के दोनों चश्मदीदों को आरोपी मौत के घाट उतार चुके है। पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले यह गवाही होनी थी, लेकिन किसी कारण नहीं हुई। तभी आरोपियों ने मां व बेटे की हत्या करने की ठान ली। आरोपियों का प्लान था कि अगर गवाहों को मार दिया जाए तो केस ही खत्म हो जाएगा। भोलू की पत्नी कंचन का कहना है कि उसका परिवार उजड़ चुका है। अब वह केस लडे़गी। साथ ही अपने पांच साल के बेटे को सीने से लगाकर कहा, अब तू ही सहारा... उसने बताया कि सास निचित्रा की हत्या के दौरान आरोपी उसको भी धमकी देकर गए कि गवाही दी तो उसको भी मार देंगे। चीखने और गोलियां की आवाज सुनकर वह दरवाजे तक पहुंच गई थी। तीनों आरोपियों के हाथों में पिस्टल थी। अब क्या बचा है, जो मैं डर जाऊं। उसके बेटे वीर (5) और बेटी परी (6) है। कंचन ने एसएसपी से सुरक्षा मांगी है।
गांव में पुलिस फोर्स का पहरा
वारदात के बाद एसएसपी ने सोरखा गांव में पुलिस का पहरा लगा दिया। भोलू के घर पर एक पुलिस की गारद लगा दी। पुलिस का कहना है कि सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तक पीड़ित परिवार की सुरक्षा में पुलिस तैनात रहेगी। निामजद तीन आरोपियों के अलावा भी इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। डबल मर्डर के बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।
पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां