फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अब विकुल चपराना का जुआ खेलने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तेजगढ़ी चौराहे पर ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर हैंडलूम व्यापारी सत्यम रस्तोगी से नाक रगड़वाने के आरोपी मयूर विहार निवासी विकुल चपराना का जुआ खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो उसके फ्लैट का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ लोग ताश खेलते दिख रहे है। वीडियो में नीली टीशर्ट पहने विकुल भी हाथ में पांच सौ रुपये की गड्डी लेकर बैठा दिख रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, 19 अक्तूबर का रात दस बजे तेजगढ़ी चौराहे के पास कार पार्किंग को लेकर भाजपा नेता विकुल चपराना का शास्त्रीनगर निवासी हैंडलूम व्यापारी सत्यम रस्तोगी से विवाद हो गया था। विकुल ने राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के नाम का रौब दिखाते हुए व्यापारी से अभद्रता की। इतना ही नहीं, उनसे नाक रगड़वाकर माफी भी मंगवाई। मौके पर पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। इसका एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और सत्यम के भाई आदित्य की ओर से मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी विकुल को गिरफ्तार किया था। मगर तब धाराएं कम होने पर विकुल को तत्काल जमानत मिल गई थी।
मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने शीशा तोड़ने, रास्ता अवरुद्ध करने, बलवा और जबरन वसूली की धाराएं बढ़ाई। जांच के दौरान प्रकाश में आए तीन आरोपियों काजीपुर निवासी हैप्पी भड़ाना, सेक्टर तीन शास्त्रीनगर के रहने वाले आयुष शर्मा और सुबोध यादव को पुलिस ने जेल भेजा था। मुख्य आरोपी विकुल को 24 अक्तूबर को फिर से गिरफ्तार जेल भेजा है। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि केस में पुलिस की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन


पंचायत से पहले मुकदमा दर्ज होने से आक्रोश
मेरठ। व्यापारी से नाक रगड़वाने के मामले में जेल गए आरोपियों के पक्ष में काजीपुर गांव में रविवार पंचायत होने से पहले ही लोहियानगर थाने पर पुलिस की ओर से 10 नेताओं को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया था। इनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने का मुकदमा दर्ज होने से लोगों में आक्रोश है। वहीं, पवन गुर्जर व अक्षय बैंसला सोशल मीडिया पर लगातार अपना आक्रोश जाहिर कर रहे है। गौरतलब है कि लोहियानहर थाने पर उप निरीक्षण राहुल कुमार ने शनिवार रात में ही भाकियू संघर्ष प्रदेश अध्यक्ष नूर नगर निवासी पवन गुर्जर, सिद्धार्थ एन्क्लेव निवासी आदेश प्रधान, काजीपुर निवासी भारत भड़ाना, फफूंडा निवासी आकाश भड़ाना, खानपुर निवासी अक्षय बैंसला, जुर्रानपुर निवासी अमित भड़ाना के अलावा 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। रविवार को पंचायत हुई थी।

फोटो-
एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

मेरठ। व्यापारी से नाक रगड़वाने के मामले में जेल गए आरोपी हैप्पी भड़ाना, आयुष शर्मा और सुबोध यादव के संबंध में सोमवार को सर्वसमाज का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी डॉ विपिन ताडा से मिला। आग्रह किया कि तीनों छात्र हैं, जिनका इस घटना से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कोई संबंध नहीं है, उन्हें रिहा किया जाए तथा जांच निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से की जाए। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी। प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट आदेश प्रधान, जयराज चपराना, अनुज भड़ाना, आकाश भड़ाना, विनोद काजीपुर, कालूराम आदि शामिल रहे। आदेश प्रधान ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव नहीं, बल्कि न्याय के लिए लड़ाई लडी जा रही है। जयराज चपराना ने कहा कि पुलिस-प्रशासन को निष्पक्ष रवैया अपनाना चाहिए। एकतरफा कार्रवाई से समाज में आक्रोश है। ब्यूरो
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें