फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंगतपुरम में कूड़ा निस्तारण ठप, नगर आयुक्त ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम में लंबे समय से लगे कूड़े का पहाड़ खत्म करना नगर निगम के लिए चुनौती बना हुआ है। अनुबंध होने के बावजूद चार महीने से कूड़ा निस्तारण प्लांट बंद पड़ा है, इस पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उधर, कूड़ा निस्तारण करने वाली कंपनी ने करीब महीने किए गए काम का निगम से भुगतान मांगा है। मई 2025 में मंगतपु़रम में कूड़ा निस्तारण करने के लिए प्लांट का शुभारंभ किया गया था। प्लांट पर एक कंपनी ने मशीनें लगाई थी। कंपनी ने वहां दो महीने कार्य करना बताया हैं।
विज्ञापन


कंपनी का दावा और नगर आयुक्त की कार्रवाई
कूड़ा निस्तारण का कार्य कर रही कंपनी ने प्लांट में काम करना बताकर नगर निगम से लगभग 60 लाख रुपये के भुगतान का बिल बनाकर प्रस्तुत किया है। नगर आयुक्त ने संबंधित कंपनी को एक नोटिस जारी किया। इसमें कहा है कि पिछले चार महीने से कूड़ा प्लांट का संचालन नहीं किया गया है और न ही अनुबंध की शर्तों का पालन किया है। नगर आयुक्त ने कंपनी से इस गंभीर लापरवाही का कारण बताते हुए तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर हरीश कुमार का कहना है कि दो महीने से बारिश के चलते कूड़ा निस्तारण प्लांट बंद था। नगर निगम के नोटिस का जवाब कंपनी जल्द ही देगी।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें