फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ जिला अस्पताल में लगी ट्रू नॉट मशीन, अब सिर्फ एक घंटे में होगी कोरोना की जांच

Tue, 09 Jun 2020 03:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डीएम अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में अब एक घंटे में कोरोना की जांच होगी। इसके लिए जिला अस्पताल में ट्रू नॉट मशीन लगा दी गई है। हालांकि अभी एक-दो दिन में आईडी आ जाने के बाद मशीन की शुरुआत कर दी जाएगी। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मशीन के शुरू हो जाने से लाभ मिलेगा। एक घंटे में रिपोर्ट आने से कोरोना मरीज का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि सप्ताह के अंत तक दो मशीन और पहुंच जाएगी। इस मशीन से जांच कराने का शुल्क नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति वहां पहुंचकर कलैक्शन सेंटर में जानकारी देकर जांच करा सकता है। इस मशीन के शुरू हो जाने के बाद अब कोरोना की रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।

यह भी पढ़ें: जावेद हत्याकांड का खुलासा: आरोपी ने उगला सच, बोला- थप्पड़ का बदला लेने के लिए किया था कत्ल 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को होगा बाजार खुलने पर फैसला

वहीं उन्होंने बाजार खोले जाने पर कहा कि बृहस्पतिवार को एक बार फिर बाजार खोले जाने को लेकर समीक्षा की जाएगी। डब्लूएचओ, केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए बाजारों को खोलने की अनुमति दी जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें