अब सामान्य कोच में बिना आरक्षण सफर
मेरठ। दो वर्ष से कोरोना की मार झेल रहे रेलवे यात्रियों के लिए अब सफर आसान होने लगा है। ट्रेनों में कई पुराने नियमों को दोबारा लागू किया जा रहा है। रेलवे ने सामान्य कोच में बिना आरक्षण कराए सामान्य टिकट से यात्रा करने की अनुमति दे दी है। इससे मेरठ से गुजरने वाली कई स्पेशल और लंबी दूरी की ट्रेनों में सामान्य कोच में सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
वहीं, कोरोना के बाद स्थिति सामान्य होने पर भी चादर और कंबल मिलने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। कोरोना से पहले एसी और गरीब रथ ट्रेनों में चादर और कंबल रेलवे की ओर से दिया जाता था। यात्री अब फिर से इस सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
--
सिटी स्टेशन के भोजनालय से कैटरिंग शुरू
वहीं, सिटी स्टेशन पर आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत भोजनालय की शुरुआत कोरोना के बाद हो सकी है। सिटी स्टेशन के भोजनालय से योगा एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल सहित अन्य ट्रेनों में भोजन के ऑर्डर लिए जा रहे हैं। इससे भी यात्रियों को लाभ मिलने लगा है।