मेरठ जिला प्रशासन ने प्रवासियों को को भेजे जाने की व्यवस्था में थोड़ा बदलाव किया है। अब कंकरखेड़ा स्थित कोशा रिजॉर्ट की बजाय भैसाली बस अड्डे से बसें जाएंगीं।
एडीएम वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि सोमवार से यह बदलाव हुआ है। जिसे भी अपने गृह राज्य या जनपद जाना है, उन्हें पंजीकरण हेल्पलाइन नंबर 0121-2647831, 0121-2648595 पर कॉल कर पंजीकरण कराना होगा। जिस भी राज्य और जनपद की बस जाएगी उसकी सूचना एक दिन पहले मोबाइल पर दे दी जाएगी।
362 प्रवासी घर भेजे
जिले में फंसे प्रवासी श्रमिकों को घर भेजने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भैसाली बस अड्डे से 362 प्रवासियों को झांसी और मध्यप्रदेश बॉर्डर पर भेजा गया। मेरठ डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि प्रवासियों को बस में बैठाने से पहले सभी की थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग कराई गई और सभी को भोजन वितरित किया गया। सोशल डिस्टेंस का अनुपालन भी किया गया।