फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश शाहनवाज को सीजेएम कोर्ट में गोलियों से भूना

विज्ञापन
बिजनौर में जजी में सीजेएम कोर्ट में शाहनवाज की हत्या के बाद कोर्ट से आरोपी को पकड़कर बाहर लाते सी? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कुख्यात बदमाश शाहनवाज को सीजेएम कोर्ट में गोलियों से भूना
विज्ञापन

बिजनौर। सात माह पूर्व नजीबाबाद में बसपा नेता एवं प्रापर्टी डीलर हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की हत्या के मामले में आरोपी कुख्यात शाहनवाज की बिजनौर में सीजेएम कोर्ट में पिस्टल से गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए। पेशी पर लाया गया शाहनवाज का साथी जब्बार फरार हो गया। वारदात को हाजी अहसान की दूसरी पत्नी के बेटे ने अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात मंगलवार दोपहर 1:40 बजे बिजनौर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई। अहसान और शादाब हत्याकांड में आरोपी शाहनवाज व जब्बार को दिल्ली पुलिस बिजनौर सीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाई। कोर्ट में एक तरफ दीवार से सटकर शाहनवाज और जब्बार खड़े थे, जबकि सामने अन्य लोगों के साथ हाजी अहसान का बेटा साहिल, किरतपुर के मोहल्ला राघड़ान निवासी अफराज पुत्र अकरम, शामली जिले के गांव लिलौन निवासी सुमित पुत्र जयपाल भी खड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों ने पिस्टल से शाहनवाज व जब्बार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। अधिवक्ता व अन्य लोग भाग खड़े हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीजेएम ने किसी तरह मेज के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। कोर्ट में मौजूद कोर्ट मोहर्रिर मनीष ने एक शूटर को दबोचने की कोशिश की, तो उस पर भी तीनों ने गोली चला दी। पैर में गोली लगने से मनीष घायल हो गया। विकासनगर बटालियन दिल्ली का सिपाही संजीव भी गोली लगने से घायल हुआ।
विज्ञापन

इसी बीच शाहनवाज का साथी जब्बार कोर्ट रूम से फरार हो गया। वारदात के बाद साहिल, अफराज और सुमित को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। सिपाही मनीष को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। वारदात से बिजनौर जजी में सनसनी फैल गई। एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सिटी अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों हत्यारोपियों को पुलिस थाने ले गई। शाहनवाज के शव को जिला अस्पताल भिजवाया। कोर्ट से फरार हुए जब्बार को पुलिस तलाश करने में जुटी है। एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि कोर्ट परिसर में हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा कोर्ट से फरार हुए शाहनवाज के साथी जब्बार को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

- दिल्ली में हुई थी शाहनवाज और जब्बार की गिरफ्तारी
बिजनौर। नजीबाबाद में 28 मई 2019 को मोहल्ला पठानपुरा निवासी बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की गुुरुनानक कांप्लेक्स के अंदर दो शूटरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में पता चला था कि हत्या नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी कुख्यात बदमाश शाहनवाज ने अपने गांव के ही दानिश और गांव जलालाबाद निवासी जब्बार से कराई है। गांव उब्बनवाला निवासी दानिश हत्या कराने के लिए जब्बार व दूसरे दानिश को बाइक से लेकर आया था। पुलिस ने उब्बनवाला के दानिश को दबोचकर हत्याकांड का खुलासा किया था। गांव कनकपुर का दानिश भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शाहनवाज और जब्बार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब से यह दोनों तिहाड़ जेल में बंद थे।

बिजनौर में जजी में सीजेएम कोर्ट में शाहनवाज की हत्या के बाद कोर्ट से आरोपी को पकड़कर बाहर लाते सी?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में जजी में सीजेएम कोर्ट में शाहनवाज की हत्या के बाद कोर्ट से आरोपी को पकड़कर बाहर लाते सी?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें