फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होली मिलन से पहले मंदिर के पुजारी को नोटिस, भड़के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिल्वेश्वर मंदिर प्रांगण में स्थित भगवान जग्गनाथ जी मंदिर के पुजारी गणेश दत्त शर्मा को पुलिस ने शनिवार की शाम नोटिस जारी कर दिया। इसे लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारी भड़क गए हैं। नाराज पदाधिकारियों ने भाजपा नेताओं के दबाव में नोटिस जारी करने का आरोप पुलिस पर लगाया है। साथ ही रविवार को मंदिर में होने वाले होली मिलन समारोह के लिए सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुजारी गणेश दत्त शर्मा को नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की। नोटिस में मंदिर पर कब्जे को लेकर कानून-व्यवस्था भंग होने और रविवार को होने वाले होली मिलन समारोह के दौरान शांति भंग की आशंका व्यक्त की गई है। भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर समिति ट्रस्ट की महामंत्री राशि शर्मा ने बताया कि इन्तरह का नोटिस जारी करने के बीच धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस -प्रशासन की जिम्मेदारी है। राशि ने पुलिन्के की इस कदम का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि कुछ भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस नोटिस देकर परेशान कर कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने के लिए भी अर्जी दी गई है। एसपी सिटी के मुताबिक पहले भी दो पक्षों में मंदिर पर कब्जे को लेकर विवाद हो चुका है। होली पर आयोजित समारोह के दौरान किसी तरह का विवाद न हो इसलिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें