फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालन के मुहाने पर रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का नोटिस

Fri, 04 Jul 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। प्रशासन ने मालन नदी के मुहाने पर रह रहे सात परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के नोटिस जारी किए हैं। पिछले साल मालन नदी के उफान में फंसे इन परिवारों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला था।
विज्ञापन

नगर की आबादी के बीच मालन नदी के रपटा पुल के निकट रह रहे परिवारों को एसडीएम विजय शंकर के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र ने नोटिस जारी किए हैं। अवर अभियंता श्याम बाबू वर्मा ने तागरा कॉलोनी क्षेत्र में पक्के मकान बनाकर रह रहे नफीस अहमद, रानी, नाजिया परवीन, शमा, रूबी, मो. अशरफ और मो. आरिफ को सुरक्षित स्थानों पर जान के नोटिस दिए है। प्रशासन ने जांच के बाद तागरा कॉलोनी को अवैध घोषित किया है। प्रशासन ने कॉलोनाइजर को जारी कॉलोनी का नक्शा भी निरस्त कर दिया।
उधर, नोटिस जारी होने के बाद कॉलोनी में रह रहे परिवार सहमे हुए हैं। परिवारों को कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर उन्होंने प्रशासन द्वारा स्वीकृत की गई कॉलोनी में जमीन खरीद कर मकान बनवाए थे। पीड़ित परिवार रहने के लिए अन्य विकल्प नहीं होने का तर्क देकर प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें