फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के जर्जर क्वार्टर खाली कराने के लिए नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस लाइन में जर्जर क्वार्टर खाली कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया कि यदि क्वार्टर जर्जर हैं तो वह किराए पर मकान लेकर रहे। महकमे की ओर से उन्हें आवास किराया भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार शाम पुलिस लाइन के पी-ब्लॉक में क्वार्टर की छत गिरने से टेलर ओमकार (55) उसकी पत्नी सुमन (50) बड़े बेटे विशाल (35), विशाल की पत्नी पिंकी (32), छोटे बेटे आकाश (30) तीन छोटे बच्चों आशु, नित्या व लड्डू को मलबे में दब गए थे। ओमकार के अलावा अन्य सभी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया था। एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉ विपिन ताडा समेत तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
पीड़ित परिवार को दूसरे क्वार्टर में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके अलावा भी करीब 40 परिवारों को दूसरे क्वार्टरों में भेजा गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि जिन क्वार्टरों की हालत ज्यादा खराब थी। उनके परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। जर्जर क्वार्टरों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें