फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति में लापरवाही में अवर अभियंताओं को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विद्युत आपूर्ति बाधित होने, उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करने वाले अवर अभियंताओं को अधिकारियों की ओर से नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत हैं। उपभोक्ताओं द्वारा न्यू सूरजकुंड, घंटाघर, शारदारोड उपकेंद्र क्षेत्र में लगातार शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। बृहस्पतिवार को दो अवर अभियंताओं और इससे पूर्व एक अन्य अवर अभियंता को मिलाकर तीन के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता शहर महेश कुमार ने बताया कि जेई घंटाघर रमेश की भी उपभोक्ता लगातार तमाम शिकायतें कर रहे हैं। न्यू सूरजकुंड उपकेंद्र के जेई गोपीचंद की भी शिकायतें है। दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। तीन दिन का समय दिया गया है। जवाब आते ही कार्रवाई होगी। बताया कि पूर्व पार्षद और जेई गोपीचंद के बीच वायरल वीडियो प्रकरण में जेई को जारी नोटिस के तहत जवाब देने की समय सीमा आज आज समाप्त होगी। जैसे ही जवाब आएगा, इसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता शहर ने जेई शारदा रोड वीपी सिंह को नोटिस जारी किया है। शारदा रोड ब्रहमपुरी उपकेंद्र क्षेत्र में वीरनगर में तीन दिन पहले 400केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। हालांकि अधिकारियों ने जेई को बचाने का प्रयास किया और ट्रांसफार्मर को फुंकने के बजाए खराब होना बताया। इसकी एमडी तक शिकायत पहुंच गई। इसके बाद जेई वीपी सिंह को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। वहीं मुख्य अभियंता मेरठ जोन-1 मुनीश चौपड़ा ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करना होगा। इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। फोन नहीं उठाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

शारदा रोड में केबल फुंकने से घंटों गुल रही बिजली
मेरठ। गुरुवार को ब्रहमपुरी शारदा रोड पर भगवत की चक्की वाली गली में केबल फुंकने से घंटों बिजली गुल रही। क्षेत्रवासियों ने उपकेंद्र पहुंचकर बिजली संकट को लेकर आक्रोश जताया। बुधवार रात को भी वहां केबल जलने के कारण बिजली नहीं रही थी। बृहस्पतिवार को भी यही हाल रहा। बार बार केबल जलने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं, घंटाघर इलाके के व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि रात में भी शताब्दीनगर से आ रही लाइन में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। गुरुवार को भी दिन में दो घंटे बिजली नहीं रही। शारदा रोड बिजली घर के तहत भगवत की चक्की वाली गली में 4 से 5 घंटे बिजली नहीं रही। यहां केबल जलने के कारण समस्या रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी बार बार बिजली आने जाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें