भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की पंचायत में सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रजपुरा ब्लाक के गांव स्याल निवासी सलीम के आवास पर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की पंचायत का हुई। जिसमें भारतीय किसान यूनियन (तोमर) राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया है।
किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पर कोई चर्चा नहीं की गई। 14 दिन में गन्ना बकाया का भुगतान होना चाहिए लेकिन मिलें इस नियम का पालन नहीं कर रही। न ही देर से भुगतान पर ब्याज दिया जा रहा है। किसानों के लिए बिजली, डाई ,खाद, यूरिया, पर कोई छूट कि बात नहीं की गई। इस कारण किसान नाराज हैं। इस मौके पर पंचायत में ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने सलीम को कार्यकारिणी जिला प्रभारी नियुक्त किया गया ।।