फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल की हकीकत: यहां नहीं मिल रहा इलाज, भर्ती मरीजों के हाल का भी नहीं पता, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Thu, 22 Apr 2021 12:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के बाहर अपनों का हाल जानने के लिए परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
meerut corona - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के बाहर अपनों का हाल जानने के लिए परिजन परेशान हैं। यहां आए जुल्फिकार का कहना था कि उनके बहनोई सुबह तक बात कर रहे थे अब बताया गया कि उनकी मौत हो गई है। वही आंचल ने बताया कि उसके पति गुर्दे के मरीज हैं, लेकिन वह किस हाल में है, उन्हें दवाइयां कैसे दी जा रही है कुछ पता नहीं चल रहा है। एक अन्य तीमारदार का कहना था कि उनके मरीज की ऑक्सीजन हटा ली गई थी, काफी कहने पर फिर से लगाई। कंट्रोल रूम में फोन करते हैं तो कभी उठता ही नहीं।

विज्ञापन


सैंपल केंद्र के बाहर लगी भीड़
मेडिकल कॉलेज में जांच केंद्र के बाहर भीड़ है। अपनी बारी के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को एक महिला जांच के लिए गाड़ी में करीब दो घंटे तक बैठी रही, लेकिन उसका नंबर नहीं आया। वहीं एक युवती भी अपनी बारी के इंतजार के लिए अधिकारियों को फोन लगाती रही। अधर, जिला अस्पताल में ओपीडी और जांचें बंद हो गई हैं। मरीजों को परेशान होकर वापस जाना पड़ रहा है।

जांच कराई नहीं, कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट जारी कर दी
एक तरफ कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ कोरोना को लेकर लापरवाही के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। तुषार गुप्ता निवासी कृष्णा वाटिका दिल्ली रोड का कहना है कि बुधवार को उनके पास डीएम कार्यालय से फ़ोन आया इसमें बताया गया कि मेरी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव है, जबकि मैंने उन्हें बोला कि उसने कोई टेस्ट ही नहीं कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: पश्चिमी यूपी में हालात खराब, एक दर्जन से ज्यादा की मौत, 2113 नए संक्रमित
विज्ञापन


अब सवाल उठता है कि रिपोर्ट कैसे जारी हुई, किसी ने गलत आईडी तो इस्तेमाल नहीं की है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि कहां गड़बड़ हुई है इसकी जांच कराएंगे। हो सकता है किसी ने दूसरे के आधार कार्ड का इस्तेमाल करके अपना नाम छिपा लिया हो।

यह भी पढ़ें: मेरठ में हालात बदतर, अमर उजाला की पड़ताल में खुली अस्पतालों के प्रभारियों की पोल, मरीजों को नहीं मिल रहे बेड

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें