फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज सिरोही की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ दबिश, नहीं मिल रही लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज सिरोही की गिरफ्तारी के लिए दबिश, नहीं मिली लोकेशन
विज्ञापन

मेरठ। एसएसपी आवास के पास व्यापारी योगेंद्र सिंह की खुदकुशी के मामले में आरोपी सूदखोर राज सिरोही की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को दबिश दी है, लेकिन उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर सर्विलांस टीम भी लगा दी गई हैं। आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी डाल दी है।
कुछ दिन पहले मोहनपुरी निवासी योगेंद्र सिंह ने गोली मारकर खुदखुशी कर ली थी। व्यापारी पीएल शर्मा रोड पर इनवर्टर बैटरी की दुकान चलाते थे। परिजनों ने शास्त्रीनगर एल. ब्लाक के रहने वाले सूदखोर राज सिरोही पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उससे दो लाख रुपये लिए गए थे। आरोप था कि चक्रवृद्धि ब्याज के कारण छह लाख रुपये का कर्ज हो गया था। इस उत्पीड़न से परेशान होकर व्यापारी ने यह कदम उठाया था। परिजनों ने राज सिरोही और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुर्ती पुलिस ने आरोपी के घर मंगलवार को दबिश दी, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। वहीं, दूसरी ओर आरोपी ने सरेंडर अर्जी डाली है। आरोपियों ने फोन भी बंद कर दिए है, इनकी लोकेशन भी नहीं मिल रही है। इंस्पक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि अभी आरोपी का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें