फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 21 पदों के लिए 31 पर्चे दाखिल किए गए, नाम वापसी आज होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 को लेकर मंगलवार को प्रत्याशी द्वारा 21 पदों पर 31 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी मोहम्मद शोएब अहमद ने बताया कि नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक महात्मा गांधी सभागार में दाखिल किए गए।
अध्यक्ष पद के लिए रवींद्र कुमार सिंह एवं राजीव नागर मैदान में आए है। महामंत्री पद के लिए देवेंद्र शर्मा व प्रशांत गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केवल संजय त्यागी और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तनुज शर्मा, योगेंद्र शर्मा, संजय कुमार व अमरीश कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर सरलेश भारद्वाज व रेखा चुनाव मैदान में उतरे। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर इंद्रपाल सिंह व चक्रेश बघेला, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर प्रदीप कुमार व विनय कुमार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर केवल एक प्रत्याशी सदाकत अली ने नामांकन पत्र दाखिल किया है
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकेअलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर प्रीति पंवार, मनवीर सिंह, आयशा परवीन, प्रशांत कुमार, रूपेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह तोमर, जुल्फिकार अली ने और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर ललित कुमार, हरीश पायल, सना शेख, कुमारी काजल, रविंकर मावी, अपूर्व अग्रवाल, अजय वर्मा व अर्शी अफसर ने नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की वापसी आज होगी। इसके पश्चात प्रत्याशी की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें