फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घरेलू कलह में गंगनहर में कूदी युवती, युवकों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। घरेलू विवाद से परेशान होकर एक युवती ने शुक्रवार की दोपहर नानू पुल से गंगनहर में कूद गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना देखी तो अफरा-तफरी मच गई। कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए गंगनहर में छलांग लगा दी और युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

मेरठ के श्यामनगर निवासी खुशबू पुत्री सगीर शुक्रवार की दोपहर गंगनहर के नानू पुल पर पहुंची। कुछ देर तक पुल पर टहलने के बाद वह अचानक गंगनहर में कूद गई। युवती को कूदते देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने बिना देर किए गंगनहर में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद युवती को बाहर निकाल लिया। हालांकि पानी में डूबने के कारण युवती के फेफड़ों में पानी भर गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह घरेलू कलह से परेशान थी। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों के सुपुर्द युवती को कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें