प्रधान पद पर दो लोगों ने किया नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में 16 जुलाई को होने वाले कल्याणकारी एजुकेशनल सोसाइटी के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
प्रधान पद के लिए समय सिंह और कमलेश ने नामांकन किया। उप प्रधान पद पर जितेंद्र गौतम, मंत्री पद पर कुलदीप सिंह, उप मंत्री पद पर अजय किरण, कोषाध्यक्ष पद पर दाताराम सैनी तथा ऑडिटर पद पर अचल किरण ने अपना पर्चा दाखिल किया। सदस्य पद के लिए राजेश्वर, महेशचंद, जगपाल सिंह, धीर सिंह, शर्मिष्ठा, महकार सिंह, प्रदीप कुमार सहित कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि सात सदस्य पदों के लिए चुनाव होना है। इस कारण एक सदस्य पद पर मुकाबला रहेगा। इसी तरह प्रधान पद पर भी समय सिंह और कमलेश के बीच सीधा चुनाव होगा, जबकि अन्य सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। चुनाव समिति के अनुसार 16 जुलाई को मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।