फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षकों को कर्तव्यों और अधिकारों की समझ होना जरूरी

Mon, 13 Jul 2026 07:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
उद्घाटन डायट के प्राचार्य मनोज कुमार आर्य व वरिष्ठ प्रवक्ता लता राठौर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों के भीतर मानवीय मूल्यों, संवैधानिक कर्तव्यों और अधिकारों की गहरी समझ होना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रियंका ने प्रशिक्षण की विस्तृत रूपरेखा और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डायट की वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती लता राठौर, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. मंजीत कौर खनुजा एवं पिंकी शर्मा सहित अन्य शिक्षाविद उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के पहले दिन मवाना ब्लॉक सहित जनपद के विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बड़े उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें