मेरठ। मोहकमपुर स्थित आईआईए भवन में बृहस्पतिवार को उद्योगों को प्रदूषण की एनओसी के नवीनीकरण और अग्नि सुरक्षा प्रणाली से संबंधित परेशानियों को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भूवन प्रकाश यादव, योगेश कुमार मिश्रा, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
आईआईए अध्यक्ष अंकित सिंघल ने कहा कि इकाइयों को प्रदूषण की एनओसी व फायर एनओसी लेने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम मानकों के अनुसार ऐसे उद्योगों को प्रदूषण की एनओसी व फायर एनओसी प्रदान की जाए। आईआईए सचिव गौरव जैन ने बैठक का संचालन करते हुए प्रदूषण की एनओसी के नवीनीकरण को लेकर एवं अग्नि सुरक्षा प्रणाली में आ रही समस्याओं को विभाग के अधिकारियों के साथ साझा किया। बैठक में आईआईए के चेयरमैन अंकित सिंघल, सचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष मनु रस्तोगी, अनुराग अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, आशीष आदि मौजूद रहे। संवाद